{"_id":"605478d879fe08328f48fa0b","slug":"share-market-sensex-and-nifty-today-closing-indian-benchmark-ended-higher-sensex-up-by-641-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में थमा गिरावट का सिलसिला: 641 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार में थमा गिरावट का सिलसिला: 641 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Fri, 19 Mar 2021 03:41 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 19 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार पांच कारोबारी दिनों से शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हो रहा था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 641.72 अंक यानी 1.30 फीसदी ऊपर 49858.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 186.15 अंक यानी 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 14744 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा था।
विज्ञापन
पांच दिनों की गिरावट से निवेशकों की आठ लाख करोड़ रुपये गंवाए
पिछले पांच दिनों की गिरावट में इक्विटी निवेशकों की पूंजी आठ लाख करोड़ रुपये घट गई। बाजार में मंदी आने के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पांच दिनों में 8,04,216.71 करोड़ रुपये घटकर 2,01,22,436.75 करोड़ रुपये रह गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी दो दिवसीय बैठक के बाद निवेशकों को भरोसा दिया था कि उसे 2023 तक प्रमुख ब्याज दरों के शून्य के आसपास रखने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, यूपीएल और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, एल एंड टी, कोल इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मेटल, आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मीडिया, बैंक और फार्मा शामिल हैं।
नजारा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ ने किया कमाल
17 मार्च को लॉन्च हुआ गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का आज आखिरी दिन है। एंकर निवेशकों के लिए यह 16 मार्च को बोली के लिए खुला था। बीएसई और एनएसई के डाटा के अनुसार, तीसरे दिन शाम चार बजे तक यह आईपीओ 175 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि पहले ही दिन यह आईपीओ 3.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था। गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) श्रेणी में 390 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। खुदरा श्रेणी के निवेशकों के लिए 75 गुना और क्यूआईबी का हिस्सा 103 गुना भरा गया। वहीं दूसरी ओर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ महज 2.33 गुना भरा है। यह भी आज ही बंद होगा। इसमें कर्मचारियों का हिस्सा भी पूरा नहीं भरा है।
2021 में 12 फीसदी बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: मूडीज
देश की अर्थव्यवस्था 2021 के कैलेंडर वर्ष में 12 फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगी। मूडीज एनालिटिक्स ने यह अनुमान लगाया है। मूडीज ने कहा कि पिछले साल 7.1 फीसदी की गिरावट के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की निकट भविष्य की संभावनाएं अधिक अनुकूल हो गई हैं। मूडीज एनालिटिक्स ने शुक्रवार को कहा कि दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 0.4 फीसदी रही है। यह प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर है। इससे पिछली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.5 फीसदी की गिरावट आई थी। मूडीज ने कहा कि अंकुशों में ढील के बाद देश और विदेश की मांग सुधरी है। इससे हालिया महीनों में विनिर्माण उत्पादन बढ़ा है।
लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 244.16 अंकों (0.50 फीसदी) की गिरावट के साथ 48,972.36 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 71.40 अंक यानी 0.49 फीसदी नीचे 14,486.50 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 585.10 अंक यानी 1.17 फीसदी नीचे 49216.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 163.45 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 14557.85 के स्तर पर बंद हुआ था।