फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex up by 280 points

शेयर बाजार: 280 अंकों की तेजी के साथ 50 हजार के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

Tue, 23 Mar 2021 03:51 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 23 Mar 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex up by 280 points
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

आज दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन अंत में यह हरे निशान पर बंद हुआ और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 280.15 अंक यानी 0.56 फीसदी ऊपर 50051.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.35 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 14814.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.84 अंक या 1.83 फीसदी टूट गया। 

विज्ञापन


बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
आज न्यायालय ने सरकार की लोन मोरेटोरियम पॉलिसी पर दखल देने से इनकार कर दिया है। साथ ही न्यायालय ने लोन मोरेटोरियम अवधि बढ़ाने से भी इनकार कर दिया है। कोर्ट ने किसी और वित्तीय राहत की मांग को भी खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार छोटे कर्जदारों का चक्रवृद्धि ब्याज पहले ही माफ कर चुकी है। इससे ज्यादा राहत देने के लिए कोर्ट आदेश नहीं दे सकता। हम सरकार के आर्थिक सलाहकार नहीं हैं। महामारी की वजह से सरकार को भी कम टैक्स मिला है। इसलिए ब्याज को पूरी तरह से माफ नहीं किया जा सकता है। इस फैसले से बैंकों को तो राहत मिली है, लेकिन वहीं दूसरी ओर ब्याज माफी की मांग कर रहे रियल एस्टेट सेक्टर जैसे कई अन्य क्षेत्रों को झटका लगा है। इसके बाद बैंकिंग शेयरों में तेजी आई।
विज्ञापन


गंगावरम पोर्ट में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करेगी अडाणी पोर्ट्स
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकेनॉमिक जोन ने मंगलवार को कहा कि वह 3,604 करोड़ रुपये में डीवीआर राजू और उनके परिवार से गंगावरम पोर्ट लिमिटेड (जीपीएल) में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करेगी। इस सौदे के बाद जीपीएल में अडाणी पोर्ट की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 89.6 फीसदी हो जाएगी। जीपीएल आंध्र प्रदेश के उत्तरी हिस्से में विशाखापट्टनम बंदरगाह के बगल में है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि, 'अडाणी समूह की प्रमुख शाखा अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) गंगावरम पोर्ट लिमिटेड में डीवीएस राजू और उनके परिवार की 58.1 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर रही है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


अडाणी पोर्ट्स व अडाणी एनर्जी के शेयरों में उछाल
इसके बाद अदाणी पोर्ट्स के शेयर में जोरदार उछाल आया। 730.25 के स्तर पर खुलने के बाद यह 14.85 अंक (2.06 फीसदी) ऊपर 736.75 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1.50 खरब रुपये है। अडाणी एनर्जी के शेयरों में भी आज उछाल आया। यह के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में अडाणी एनर्जी का बाजार पूंजीकरण 20 खरब रुपये के पार 20.5 खरब रुपये पर पहुंच गया है।
 
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड, हिंडाल्को, ओएनजीसी, गेल और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, मेटल और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 151.50 अंकों (0.30 फीसदी) की बढ़त के साथ 49922.79 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.40 अंक यानी 0.31 फीसदी ऊपर 14782.80 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 86.95 अंक यानी 0.17 फीसदी नीचे 49771.29 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 7.60 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 14736.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed