फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 24 may 2021 closing Indian benchmark ended high

बाजार में खरीदारी: 111 अंक उछला सेंसेक्स, 50 हजार के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी तेजी

Mon, 24 May 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 24 May 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 111.42 अंक यानी 0.22 फीसदी ऊपर 50651.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22.40 अंक यानी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 15197.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 24 may 2021 closing Indian benchmark ended high
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखी गई और यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 111.42 अंक यानी 0.22 फीसदी ऊपर 50651.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.40 अंक यानी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 15197.70 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,807.93 अंक यानी 3.70 फीसदी मजबूत हुआ। 

विज्ञापन


एसबीआई के शेयर को लगे पंख
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मार्च तिमाही के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए। इस दौरान बैंक के शुद्ध लाभ में 80 फीसदी की तेजी आई और यह 6,450.75 करोड़ रुपये रहा। बैंक के केंद्रीय बोर्ड ने लाभांश की भी घोषणा की है। 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर बैंक चार रुपये का लाभांश देगा। इसके बाद आज एसबीआई के शेयर में तेजी देखी गई। यह 2.44 फीसदी के उछाल के साथ 411 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 401.20 पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3.68 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
कंपनियों के तिमाही परिणाम लगभग आ जाने के बाद अब इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल कोविड-19 मामले में अद्यतन रिपोर्ट के साथ वैश्विक रुख से तय होगी। यह बात विश्लेषकों ने कही है। पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान कोविड-19 मामलों में घटने की प्रवृत्ति के साथ मानक सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि टीकाकरण अभियान की धीमी गति चिंता का कारण बनी हुई है। इस सप्ताह ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल, सन फार्मा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत कुछ बड़ी कंपनियों के वित्तीय परिणाम की घोषणा होने वाली है। इसके अलावा रुपये में उतार-चढ़ाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों की निवेश प्रवृत्ति और ब्रेंट क्रूड के भाव पर भी निवेशकों की निगाह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, आईओसी, बीपीसीएल, एल अंड टी और इचर मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं श्री सीमेंट, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

AT-1 बॉन्ड मामले में यस बैंक को राहत, शेयर में उछाल
यस बैंक को AT-1 बॉन्ड मामले में फिलहाल राहत मिल गई है। सिक्योरिटीज अपीलीय ट्राइब्यूनल ने सेबी के 25 करोड़ रुपये की तरफ से यस बैंक पर जुर्माना लगाने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। सेबी ने यस बैंक पर पेनाल्टी लगाने के साथ ही इसके तीन अधिकारियों पर भी जुर्माना थोपा था। इसमें विवेक कंवर पर एक करोड़ रुपये, आशीष नासा और जसजीत सिंह पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। आज यस बैंक के शेयर में तेजी देखी गई। यह 3.75 फीसदी के उछाल के साथ 13.85 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 13.35 पर बंद हुआ था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, आईटी, मीडिया, ऑटो, प्राइवेट बैंक, फार्मा, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
पिछले कारोबारी सप्ताह में देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में 2,41,177.27 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गई। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 232.01 अंकों (0.46 फीसदी) की तेजी के साथ 50772.49 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 43.40 अंक (0.29 फीसदी) ऊपर 15218.70 के स्तर पर खुला। 


शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखी गई और यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 975.62 अंक यानी 1.97 फीसदी ऊपर 50540.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 269.25 अंक यानी 1.81 फीसदी की तेजी के साथ 15175.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed