{"_id":"5ad575aa4f1c1b3a0b8b4dc9","slug":"share-market-rupee-up-on-tuesday-17-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे मानसून की आहट से शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, रुपये में दिखी मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
अच्छे मानसून की आहट से शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, रुपये में दिखी मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग द्वारा सोमवार को अच्छे मानसून की संभावना व्यक्त करने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ खुले। वहीं रुपये में भी मजबूती देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स में 76 अंकों की बढ़त
सेंसेक्स में आज 76 अंकों की बढ़त देखने को मिली और यह 34318 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी 29 अंकों की तेजी के साथ 10557 पर कारोबार करते हुए देखा गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी नजर आ रही है।
विज्ञापन
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी चढ़ा है।
विज्ञापन
रुपये में 5 पैसे की मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की बढ़त के साथ 65.44 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 65.49 के स्तर पर बंद हुआ था।