फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market, rupee rises on friday 14 september

शेयर बाजार, रुपये में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक ज्यादा चढ़ा

Fri, 14 Sep 2018 09:56 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
share market, rupee rises on friday 14 september

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार और रुपये में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ खुला। वहीं सरकार द्वारा रुपये में गिरावट रोकने के लिए कदम उठाने की खबरों से यह 49 पैसे की बढ़त के साथ खुला। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 189 अंक की तेजी के साथ 37,907 के स्तर पर और निफ्टी 70 अंक  की उछाल के साथ 11,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 11,484.8 तक पहुंचने में कामयाब रहा जबकि सेंसेक्स ने 38,000 के पार निकलने में कामयाब हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की मजबूती दिख रही है। बैंकिंग, रियल्टी, फार्मा, मेटल, ऑटो, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, एचपीसीएल, बीपीसीएल, पावर ग्रिड, अदानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, यस बैंक और एसबीआई 4.1-1.9 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। मिडकैप शेयरों में एनबीसीसी, जेएसपीएल, ओबेरॉय रियल्टी, एबीबी और एमएंडएम फाइनेंस 4.2-3.1 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में उषा मार्टिन, डालमिया शुगर, आरसीएफ, द्वारिकेश शुगर और धामपुर शुगर 11.3-8.2 फीसदी तक उछले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


71.70 पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपये में आज जोरदार मजबूती आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 49 पैसे बढ़कर 71.70 के स्तप पर खुला है। पिछले कारोबारी दिन भी रुपये में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। मंगलवार के डॉलर के मुकाबले रुपया 51 पैसे की मजबूती के साथ 72.19 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed