{"_id":"5b725a8542c79216b9598816","slug":"share-market-rises-again-on-tuesday-14-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के कमजोर आंकड़ों से शेयर बाजार में दिखी मजबूती, रुपये में भी दिखा सुधार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
महंगाई के कमजोर आंकड़ों से शेयर बाजार में दिखी मजबूती, रुपये में भी दिखा सुधार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को आए खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। वहीं रुपया भी कल की बड़ी गिरावट के बाद थोड़ा सा संभला है और इसमें मजबूती देखने को मिली है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 149 अंक की मजबूती के साथ 37,793.5 के स्तर पर और निफ्टी 40 अंक की उछाल के साथ 11,396 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, जी एंटरटेनमेंट और एचडीएफसी 2.4-1 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में पेज इंडस्ट्रीज, रिलायंस कम्युनिकेशंस, अदानी पावर, ओरेकल फाइनेंशियल और सीजी कंज्यूमर 4-2.1 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में विविमेड लैब्स, 8के माइल्स, सोरिल इंफ्रा, नेल्को और एरो ग्रीनटेक 10.6-5 फीसदी तक चढ़े हैं।
विज्ञापन
अभी भी 69 के पार रुपया
कल की ऐतिहासिक गिरावट के बाद रुपये की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे बढ़कर 69.85 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 01.11 रुपये टूटकर 69.93 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
अमेरिकी बाजार गिरे
तुर्की में आर्थिक संकट का असर अमेरिकी बाजारों पर भी पड़ा। सोमवार को डाओ जोंस 125 अंक टूटकर 25188 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.40 फीसदी गिरकर 2822 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक इंडेक्स 19 अंक की गिरावट के साथ 7820 के स्तर पर क्लोज हुआ।