{"_id":"5aebde924f1c1b61098b7b64","slug":"share-market-opens-up-on-strong-note-on-friday-4-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार शुरुआती बढ़त के बाद हुआ धड़ाम, आईटी शेयरों के टूटने से 10700 के नीचे आया निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार शुरुआती बढ़त के बाद हुआ धड़ाम, आईटी शेयरों के टूटने से 10700 के नीचे आया निफ्टी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 May 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन कुछ ही मिनटों में धड़ाम हो गया। आईटी शेयरों के टूटने से ऐसा देखने को मिला। वहीं रुपये में सुस्त शुरुआत हुई। 42 अंकों की बढ़त के साथ खुलने के बाद शेयर बाजार 70 अंक टूट गया। सेंसेक्स 35145 के स्तर खुला।
विज्ञापन
वहीं निफ्टी 21 अंकों की बढ़त के साथ 10700 पर कारोबार करते हुए देखा गया। आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, सन फार्मा, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कमजोरी से बाजार पर दबाव बना है। मिडकैप शेयरों में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग, आरकॉम, टाटा केमिकल, गोदरेज इंडस्ट्रीज, पीजीएचएच, नेरोलैक पेंट्स, फेडरल बैंक, गृह फाइनेंस, रिलायंस कैपिटल, बीईएल 1.24-3.29 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन
रुपये में सुस्ती
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज भी सुस्त रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे गिरकर 66.65 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 66.64 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन