{"_id":"5b039a9a4f1c1bd5408b71a9","slug":"share-market-opens-up-on-a-flat-note-on-22-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में सुस्ती के साथ शुरुआत, रुपये में 10 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में सुस्ती के साथ शुरुआत, रुपये में 10 पैसे की मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 May 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोरी के साथ शुरुआत देखने को मिली। रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सुस्ती के साथ खुले। निफ्टी 10,500 के पास है जबकि सेंसेक्स 34,600 के ऊपर टिका हुआ है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 3 अंकों की गिरावट के साथ 34,613 और निफ्टी 6.5 अंक गिरकर 10,510 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है। आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा इंडेक्स में कमजोरी नजर आ रही है। हैवीवेट शेयरों में एसबीआई, मारुति, इंफोसिस, एचयूएल, आईटीसी में गिरावट का रुख है।
विज्ञापन
रुपये में 10 पैसे की मजबूती
रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे मजबूती के साथ 68.02 के स्तर पर खुला है। वहीं रुपये में कल कमजोरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 12 पैसे गिरकर 68.12 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन