{"_id":"5a9782a44f1c1bff388bac94","slug":"share-market-opens-on-strong-note-on-march-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 80 अंकों की मजबूती, निफ्टी 10480 पर, 65 के पार हुआ रुपया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में 80 अंकों की मजबूती, निफ्टी 10480 पर, 65 के पार हुआ रुपया
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी से हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले लेकिन बाद में इनमें तेजी देखने को मिली। वहीं रुपया एक बार फिर से 65 के पार चला गया।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 80 अंक की बढ़त के साथ 34,263 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 29 अंकों की तेजी के साथ 10,522 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।बैंकिंग, ऑटो, मेटल, फार्मा और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 25,187 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आईटी शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
विज्ञापन
रुपये में 2 पैसे की गिरावट
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ 65.20 के स्तर पर खुला।