{"_id":"5afa5f904f1c1be0408b5646","slug":"share-market-opens-on-a-strong-note-on-tuesday-15-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में रूझानों को देखकर उछला शेयर बाजार में 343 अंकों की तेजी, रुपये में 22 पैसे की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कर्नाटक में रूझानों को देखकर उछला शेयर बाजार में 343 अंकों की तेजी, रुपये में 22 पैसे की गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 May 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन शेयर बाजार में भाजपा के शुरुआती रूझानों में बढ़त मिलने के बाद तेजी देखने को मिली। वहीं रुपया कमजोरी के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी के साथ कारोबार करते हुए देखे गए।
सेंसेक्स 256 अंक की मजबूती के साथ 35,812 के स्तर पर और निफ्टी 58 अंक की उछाल के साथ 10,865 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी मजबूत हुआ है।
कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाने के बाद सेंसेक्स 344 अंक बढ़कर 35901 और निफ्टी 97 अंक बढ़कर 10904 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
बैंकिंग, मेटल, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.75 फीसदी की मजबूती के साथ 26,671 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि ऑटो और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में पावर ग्रिड, गेल, एचयूएल, टाटा स्टील, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक 2.8-1 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, भारती इंफ्राटेल, एचपीसीएल, ग्रासिम, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज और इंडसइंड बैंक 1.7-0.25 फीसदी तक गिरे हैं।
रुपये में 22 पैसे की गिरावट
वहीं रुपये में 22 पैसै की गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपये 16 माह के सबसे निचले स्तर पर 67.68 पर खुला।