फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opens on a positive note on budget day

बजट से पहले तेजी पर खुला शेयर मार्केट, सेंसेक्स में दिखी 132 अंकों की मजबूती

Thu, 01 Feb 2018 09:51 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
share market opens on a positive note on budget day
sensex

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट भाषण पेश करने से पहले शेयर बाजार में तेजी का रूख दिखाई दिया। सेंसेक्स 132 अंक और निफ्टी 38 अंकों की मजबूती के साथ खुला। बुधवार के कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 69 अंक गिरकर 35,965 अंक पर बंद, जबकि निफ्टी 20 अंक टूटकर 11,030 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


बजट के लोकलुभावन होने के आसार
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पेश होने वाले बजट के लोकलुभावन होने के आसार से हैवीवेट शेयरों में बढ़त के साथ खुले। बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचपीसीएल, एचसीएल टेक, हीरो मोटो, टीसीएस और ओएनजीसी 3.4-1 फीसदी तक उछले हैं।
विज्ञापन


हालांकि दिग्गज शेयरों में वेदांता, भारती इंफ्राटेल, टाटा स्टील, ल्युपिन, हिंडाल्को, इंफोसिस, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल 2.5-0.5 फीसदी तक लुढ़के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिडकैप शेयरों में एक्साइड, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टीवीएस मोटर, आदित्य बिड़ला फैशन और कैस्ट्रॉल 2.5-0.9 फीसदी तक गिरे हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में सीजी कंज्यूमर, इंडियन होटल्स, एसजेवीएन और जीएमआर इंफ्रा 3.1-1.8 फीसदी तक बढ़े हैं।


स्मॉलकैप शेयरों में आईआईएफएल होल्डिंग्स, असाही इंडिया, अवंती फीड्स, श्री अधिकारी ब्रदर्स और थर्मैक्स 5.6-4.8 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में वक्रांगी, मुंजाल शोवा, फोर्टिस हेल्थ, जीई पावर इंडिया और डीएफएम फूड्स 20-3.8 फीसदी तक टूटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed