{"_id":"5b6a72dc4f1c1ba03e8b5b03","slug":"share-market-opens-on-a-flat-note-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में आज सुस्ती का माहौल, सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट शुरुआत, रुपया भी स्थिर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में आज सुस्ती का माहौल, सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट शुरुआत, रुपया भी स्थिर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को शेयर बाजार में सुस्ती का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट शुरुआत देखने को मिली। वहीं हाल रुपये में दिखा और यह मात्र 1 पैसे की मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स 22 अंकों की बढ़त के साथ 37,688 के स्तर पर और निफ्टी 5 अंक चढ़कर 11,394 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, जी एंटरटेनमेंट, टाटा स्टील, इंडियाबुल्स हाउसिंग, कोल इंडिया, वेदांता, अदानी पोर्ट्स और ओएनजीसी 2.2-0.8 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में जिंदल स्टील, आदित्य बिड़ला फैशन, सीजी कंज्यूमर और जीएसके कंज्यूमर 2.2-1.8 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में पटेल इंजीनियरिंग, नेक्टर लाइफ, वक्रांगी, आइनॉक्स लीजर और केलटन टेक 15.5-6.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
रुपये में भी सपाट शुरुआत
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे की बढ़त के साथ 68.67 के स्तर पर खुला है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 20 पैसे की बढ़त के साथ 68.68 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन