फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opens on a flat note on monday 26 march

शेयर बाजार में दिखी सपाट शुरुआत, 10 हजार के करीब खुला निफ्टी

Mon, 26 Mar 2018 09:52 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Mar 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
share market opens on a flat note on monday 26 march
sensex

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मामूली बढ़त के साथ खुले। वहीं रुपये में भी 7 पैसे की मजबूती देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 21 अंक और निफ्टी सपाट होकर के कारोबार करते हुए देखा गया। सेंसेक्स 32618 और निफ्टी 9998 पर कारोबार करते हुए देखा गया है। आईटी और बैंकिंग शेयरों के अलावा सभी सेक्टर हरे निशान पर कारोबार करते हुए देखे गए हैं। रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी दिख रही है।
विज्ञापन


बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, अंबुजा सीमेंट, हिंडाल्को, सन फार्मा और अदानी पोर्ट्स 0.9-0.6 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में गेल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, बॉश, हीरो मोटो, टीसीएस, आईटीसी, एक्सिस बैंक और विप्रो 2.5-0.6 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 7 पैसे बढ़कर खुला
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 64.93 के स्तर पर खुला। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed