{"_id":"5bf38da8bdec22697455879e","slug":"share-market-opens-in-red-note-rupee-up-by-19-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार, रुपये में 19 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार, रुपये में 19 पैसे की मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर बाजार पर देखने को मिला, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी कमजोरी के साथ खुले। वहीं रुपये में आज 19 पैसे की मजबूती देखी गई।
विज्ञापन
सेंसेक्स 101 अंक गिरकर 35,673 के स्तर पर और निफ्टी 37 अंक की कमजोरी के साथ 10,727 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में यस बैंक, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, एसबीआई, टीसीएस और वेदांता 5-0.8 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, मैक्स फाइनेंशियल, जिंदल स्टील और श्रीराम ट्रांसपोर्ट 3.6-2 फीसदी तक लुढ़के हैं। मिडकैप शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, मैक्स फाइनेंशियल, जिंदल स्टील और श्रीराम ट्रांसपोर्ट 3.6-2 फीसदी तक लुढ़के हैं।
विज्ञापन
5 माह के ऊपरी स्तर पर रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 19 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 71.45 के स्तर पर खुला है जो 5 सितंबर के बाद का सबसे ऊपरी स्तर है।