फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opens down by 110 points on 18 may

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 100 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में गिरावट

Fri, 18 May 2018 09:44 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 May 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
share market opens down by 110 points on 18 may

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंक गिर गया, वहीं रुपये में भी मामूली कामजोरी देखी गई। यह कमजोरी चीन और अमेरिका के बीच बातचीत टूटने और ट्रेड वॉर की आशंका अधिक गहराने से आई है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 107 अंक की गिरावट के साथ 35,042 और निफ्टी 26 अंक लुढ़क कर 10,657 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी दबाव में नजर आ रहे हैं। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरा है।
विज्ञापन


बैंक, आईटी, रियल्टी शेयरों में कमजोरी से बाजार पर दबाव है,  वहीं हैवीवेट एलएंडटी, इंफोसिस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक में बिकवाली दिख रही है।

7 पैसे गिरा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी गहराती जा रही है और रुपया 68 के स्तर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे टूटकर 67.77 के स्तर पर खुला है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में कल रिकवरी आई थी, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 11 पैसे बढ़कर 67.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed