{"_id":"5afe53214f1c1be9408b6205","slug":"share-market-opens-down-by-110-points-on-18-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 100 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 100 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 May 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंक गिर गया, वहीं रुपये में भी मामूली कामजोरी देखी गई। यह कमजोरी चीन और अमेरिका के बीच बातचीत टूटने और ट्रेड वॉर की आशंका अधिक गहराने से आई है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 107 अंक की गिरावट के साथ 35,042 और निफ्टी 26 अंक लुढ़क कर 10,657 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी दबाव में नजर आ रहे हैं। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरा है।
विज्ञापन
बैंक, आईटी, रियल्टी शेयरों में कमजोरी से बाजार पर दबाव है, वहीं हैवीवेट एलएंडटी, इंफोसिस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक में बिकवाली दिख रही है।
7 पैसे गिरा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी गहराती जा रही है और रुपया 68 के स्तर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे टूटकर 67.77 के स्तर पर खुला है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में कल रिकवरी आई थी, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 11 पैसे बढ़कर 67.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन