फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening with red mark on monday rupee fell 10 paise against dollar

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स में 380 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Mon, 22 Jul 2019 01:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 22 Jul 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
share market opening with red mark on monday rupee fell 10 paise against dollar

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार के खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। दोपहर करीब 1:45 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 383.46 अंक यानी एक फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद सेंसेक्स 37953.46 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की बात करें, तो 99.60 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11319.65 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सुबह 9:50 बजे 336.98 अंक टूटा था सेंसेक्स

सुबह करीब 9:50 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 336.98 अंक यानी 0.88 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद सेंसेक्स 38,000 के स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी की बात करें, तो 92 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,327 के स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन

38139.06 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुक्रवार को शेयर बाजार पिछले दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ और गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सेंसेक्स 197.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 38139.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 56.50 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 11362.80 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो वेदांता, आरआईएल, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, सिप्ला, अडीणी पोर्ट्स, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और बजाज फिन्सर्व के स्टॉक्स शीमिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 123.16 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38460.17 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 2.50 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11416.80 के स्तर पर था। 

68.90 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 68.90 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 68.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

शुक्रवार को जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार पिछले दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। 547 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 38300 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 173 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। इसने 11,424.05 का निचला स्तर छुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed