फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening with red mark nifty above 12000

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन गिरावट पर खुला बाजार, निफ्टी 12,000 के पार

Tue, 03 Dec 2019 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 03 Dec 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
share market opening with red mark nifty above 12000

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सुबह 9:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52.66 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 40,749.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.20 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 12,025 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, मारुति, एम एंड एम, एसबीआई, ब्रिटानिया और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें इंफ्राटेल, सिप्ला, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम, इंडसइंड बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक और रियल्टी हरे निशान पर खुले। वहीं आईटी, मेटल और प्राइवेट बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:02 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 38.47 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 40,840.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 32.70 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 12,080.90 के स्तर पर था। 

71.70 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.70 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.66 के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को 40,802.17 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

सोमवार को सेंसेक्स 8.36 अंक बढ़कर 40,802.17 अंकों पर और निफ्टी 7.85 अंक गिरकर 12,048.20 पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स 119 अंक गिरकर 17,103 पर बंद हुआ था। बैंक शेयरों पर बने दबाव की वजह से बैंक निफ्टी 75 अंक गिरकर 31,871 पर बंद हुआ। वहीं टेलीकॉम शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed