शेयर बाजार में बढ़त जारी, 12,000 के ऊपर हुई निफ्टी की शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 227.03 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के बाद 40,808.74 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.80 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 12,034.60 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो वेदांता लिमिटेड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफ्राटेल, इडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, भारती एयरटेल, सिप्ला, बीपीसीएल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, रियल्टी, मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 173.11 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 40,754.82 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 54.60 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 12,026.40 के स्तर पर था।
70.54 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 29 पासे की बढ़त के बाद 70.54 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.83 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 125.26 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 40,537.83 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 38.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,948.90 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को 40,581.71 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 169.14 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 40,581.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 61.65 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 11,971.80 के स्तर पर बंद हुआ था।