फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening with green mark sensex nifty high

सेंसेक्स मेें 470 अंकों की मजबूती, निफ्टी 12 हजार के पार

Mon, 25 Nov 2019 02:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 25 Nov 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
share market opening with green mark sensex nifty high

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखी गई। दोपहर 2:10 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 471.17 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के बाद 40,830.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.10 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के बाद 12,057.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

40,431.92 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 72.51 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 40,431.92 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.60 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 11,934 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, इंफ्राटेल, इंफोसिस, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, ओएनजीसी, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, विप्रो और ब्रिटानिया के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 80.25 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के बाद 40,439.66 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 8.05 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 11,922.45 के स्तर पर था। 

71.69 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.69 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.71 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 47.85 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 40,527.32 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,954.95 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को 40,359.41 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 215.76 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के बाद 40,359.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 52.75 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 11,915.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed