फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening with green mark on tuesday, rupee opened higher against dollar

शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी बढ़त

Tue, 18 Jun 2019 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 18 Jun 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
share market opening with green mark on tuesday, rupee opened higher against dollar

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 114.52 अंकों की बढ़त के साथ 39075.31 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.80 अंकों की बढ़त के बाद 11706 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और जी एंटरटेनमेंट के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एचयूएल और ओएनजीसी के स्टॉक्स शामिल हैं।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें मेटल, ऑटो, इंफ्रा, बैंक और फार्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 180.85 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39141.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 29.10 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11701.30 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 69.83 के स्तर पर खुला। इससे पहले सोमवार को रुपया 69.90 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को लाल निशान पर खुला था बाजार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 47.78 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 39404.29 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.90 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 11800.40 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को  गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 491.28 अंकों की गिरावट के साथ 38960.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148.40 अंकों की गिरावट के साथ 11674.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed