फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening with green mark nifty above 12000 sensex also high

अबतक के सबसे उच्च्तम स्तर पर शेयर बाजार, निफ्टी 12,100 के पार

Thu, 28 Nov 2019 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 28 Nov 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
share market opening with green mark nifty above 12000 sensex also high

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार ने कीर्तिमान बनाते हुए आगाज किया। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वोच्च स्तर पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 101.19 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 41,121.80 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.30 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 12,128 के स्तर पर खुला। बाजार में छाई हरियाली से निवेशकों को काफी फायदा हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, इंफ्राटेल, सिप्ला, जी लिमिटेड, यूपीएल, टाटा स्टील, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें हीरो मोटोकॉर्प, वेदांता लिमिटेड, हिंदुस्तान युनिलीवर, ओएनजीसी, विप्रो, आईओसी, टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, रियल्टी, मेटल, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 140.93 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 41,161.54 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 31.40 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 12,132.10 के स्तर पर था। 

71.32 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.32 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 185.41 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 41,006.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 33.80 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 12,071.50 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

बुधवार को सेंसेक्स 199.31 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 63 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 12,100.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed