फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Sensex and nifty started on red note sensex and nifty down

Sensex Nifty Today: बाजार में मामूली गिरावट, 65 अंक नीचे हुई सेंसेक्स की शुरुआत

Wed, 14 Oct 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 14 Oct 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Sensex and nifty started on red note sensex and nifty down
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 65.45 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 40560.06 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.14 फीसदी यानी 17.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11917.40 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, ब्रिटानिया और एनटीपीसी के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर खुले। वहीं श्री सीमेंट, टेक महिंद्रा, यूपीएल, ग्रासिम और टाइटन के शेयरों की शुरुआत गिरावट पर हुई।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ खुले। इनमें एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 33.15 अंक यानी 0.08 फीसदी की मामूली गिरावट के बाद 40592.36 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 6.50 अंक यानी 0.05 फीसदी नीचे 11928 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार नौवें दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 31.71 अंक ऊपर 40625.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.03 फीसदी (3.55 अंक) की बढ़त के साथ 11934.50 के स्तर पर बंद हुआ था।


मंगलवार को सपाट स्तर पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 60.76 अंक यानी 0.15 फीसदी नीचे 40533.04 के स्तर पर हुई थी और निफ्टी 0.03 फीसदी यानी 3.70 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11934.65 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed