फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Sensex and nifty in red note due to global indicators

Sensex Nifty Today: बाजार में हावी बिकवाली, 859 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 11800 के नीचे

Thu, 15 Oct 2020 02:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 15 Oct 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Sensex and nifty in red note due to global indicators
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 859.17 अंक नीचे 39,935.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें, तो यह 234.40 अंक नीचे 11,736.65 पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सेंसेक्स की शुरुआत 53.30 अंक यानी 0.13 फीसदी ऊपर 40848.04 के स्तर पर हुई थी और निफ्टी 0.44 फीसदी यानी 52.40 अंकों की बढ़त के साथ 12023.45 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
बुधवार को वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 165.81 अंक नीचे 28,514.00 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 97.81 अंकों की गिरावट के साथ 11,985.40 अंकों पर बंद हुआ था। इसके अलावा एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.66 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और यह 23.26 अंक नीचे 3,488.67 के स्तर पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 139.73 अंक गिरा। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.20 फीसदी की मामूली बढ़त है। यूरोपियन शेयर बाजार में भी बिकवाली रही। ब्रिटेन के एफटीएसई और फ्रांस के सीएसी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि जर्मनी का DAX इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 
विज्ञापन


सबसे खराब दौर से गुजर रही है दुनिया - विश्व बैंक के अध्यक्ष 
मालूम हो कि विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा कि 1930 के दशक की महामंदी के बाद कोरोना वायरस के कारण सबसे खराब दौर से गुजर रही है। महामारी कई विकासशील और गरीब देशों के लिए आपदा से कम नहीं है। मालपास ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और वर्ल्ड बैंक की सालाना बैठक शुरू होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि इस महामारी ने वाश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। मंदी बहुत गहरी है, यह महामंदी के बाद सबसे खराब स्थिति है। कई विकासशील और गरीब देशों के लिए यह सही मायनों में मंदी है। एक तरह की आपदा है। इससे दुनिया में गरीबों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ और आईओसी के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर खुले। वहीं एसबीआई, श्री सीमेंट, एचसीएल टेक, विप्रो और टाइटन के शेयरों की शुरुआत गिरावट पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ खुले। इनमें फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 360.85 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के बाद 41155.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 86 अंक यानी 0.72 फीसदी ऊपर 12057 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार 10वें दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 169.23 अंक ऊपर 40794.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.31 फीसदी (36.55 अंक) की बढ़त के साथ 11971.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 


बुधवार को मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 65.45 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 40560.06 के स्तर पर हुई थी और निफ्टी 0.14 फीसदी यानी 17.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11917.40 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed