{"_id":"5f7d3e468ebc3e9b7d3fddca","slug":"share-market-opening-today-sensex-and-nifty-started-in-red-mark-sensex-above-39500-and-nifty-above-11600","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: मामूली गिरावट पर हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 39500 और निफ्टी 11600 अंक ऊपर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market: मामूली गिरावट पर हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 39500 और निफ्टी 11600 अंक ऊपर
Wed, 07 Oct 2020 09:34 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स, निफ्टी, शेयर बाजार आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार चार दिनों से बढ़त पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 23.59 अंक यानी 0.06 फीसदी नीचे 39550.98 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.01 फीसदी यानी 1.50 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11660.90 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस, रिलायंस, एसबीआई लाइफ और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, टाटा मोटर्स और इंफोसिस की शुरुआत लाल निशान पर हुई।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ खुले। इनमें आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 74.06 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 39648.63 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 41.70 अंक यानी 0.36 फीसदी ऊपर 11704.10 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.54 फीसदी की बढ़त के साथ 600.87 अंक ऊपर 39574.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.38 फीसदी (159.05 अंक) की बढ़त के साथ 11662.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 365.72 अंक यानी 0.94 फीसदी ऊपर 39339.42 के स्तर पर हुई थी और निफ्टी 0.96 फीसदी यानी 109.85 अंकों की बढ़त के साथ 11613.30 के स्तर पर खुला था।