फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Opening Today Latest News: Sensex and nifty started in green mark sensex up by more than 400 points

Share Market: बाजार में शानदार तेजी, 400 अंक से ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Thu, 01 Oct 2020 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Oct 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Opening Today Latest News: Sensex and nifty started in green mark sensex up by more than 400 points
आज सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 401.27 अंक यानी 1.05 फीसदी ऊपर 38469.20 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.97 फीसदी यानी 109.20 अंकों की बढ़त के साथ 11356.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में बढ़त
बुधवार को वैश्विक बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिका का डाउ जोंस 1.20 फीसदी बढ़त के साथ 329.04 अंक ऊपर 27,781.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 0.84 फीसदी ऊपर 11,418.10 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.83 फीसदी की तेजी रही और इंडेक्स 27.53 अंक ऊपर 3,363.00 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और रूस के शेयर मार्केट में बुधवार को गिरावट देखने को मिली थी। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज ग्रासिम, टेक महिंद्रा, टाइटन, नेस्ले इंडिया और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, भारती एयरटेल टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील की शुरुआत लाल निशान पर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत तेजी के साथ हुई। इनमें आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.07 बजे सेंसेक्स 343.05 अंक यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के बाद 38410.98 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 25.15 अंक यानी 0.22 फीसदी ऊपर 11247.55 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 94.71 अंक ऊपर 38067.93 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.04 फीसदी (4.10 अंक) की मामूली बढ़त के साथ 11226.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 


बुधवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 27.21 अंक यानी 0.07 फीसदी नीचे 37946.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 0.09 फीसदी यानी 10.30 अंकों की गिरावट के साथ 11212.10 के स्तर पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed