फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening sensex up by 658 points nifty above 9700

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Thu, 30 Apr 2020 02:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 30 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
share market opening sensex up by 658 points nifty above 9700
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त पर खुला। आज सुबह 9.16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ 658.08 अंक ऊपर 33378.24 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.04 फीसदी की तेजी के साथ 195.20 अंक ऊपर 9748.55 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.46 PM -
शेयर बाजार में थोड़ी बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 799.14 अंक यानी 2.44 फीसदी की तेजी के बाद 33519.30 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 252.10 अंकों की बढ़त के बाद 9805.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन

1.37 PM - बीएसई का सेंसेक्स 825.63 अंक (2.52 फीसदी) बढ़कर 33545.79 के स्तर पर और निफ्टी 250.95 अंक (2.63 फीसदी) बढ़कर 9804.30 पर है।
12.40 PM - सेंसेक्स 1019.25 अंक बढ़कर 33739.4 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 297.40 अंक चढ़कर 9850.75 के स्तर पर है।
11.58 AM - सेंसेक्स 3.12 फीसदी की बढ़त के साथ 1022.31 अंक ऊपर 33742.47 के स्तर पर है। निफ्टी 3.11 फीसदी की बढ़त के साथ 296.90 अंक ऊपर 9850.25 के स्तर पर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

10.48 AM - 958.62 अंक चढ़ने के बाद बीएसई का सेंसेक्स 33678.78 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी की बात करें, तो इसमें 284.55 अंकों की तेजी देखी गई और यह 9837.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
10.22 AM - शेयर बाजार में बढ़त लगातार जारी है। सेंसेक्स 1039.50 अंक ऊपर 33759.66 के स्तर पर और निफ्टी 292.85 अंक ऊपर 9846.20 के स्तर पर पहुंच गया है। 
9.48 AM - सेंसेक्स में 848.25 अंक यानी 2.59 फीसदी की तेजी दिखी गई, जिसके बाद यह 33568.41 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 251.80 अंकों की बढ़त के बाद 9805.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

वैश्विक बाजारों का हाल
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो बुधवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसका असर आज घरेलू बाजार पर दिखा। अमेरिका का डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 532.31 अंक ऊपर 24,633.90 पर बंद हुआ। नैस्डैक 3.57 फीसदी बढ़त के साथ 306.98 अंक ऊपर 8,914.71 पर बंद हुआ। एसएंडपी 2.66 फीसदी बढ़त के साथ 76.12 अंक ऊपर 2,939.51 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 31.27 अंक ऊपर 2,853.71 पर बंद हुआ। साथ ही फ्रांस, इटली और जर्मनी के बाजारों में बढ़त दर्ज की गई।

इसलिए आई तेजी
कोरोना वायरस बीमारी का एक इलाज संभव होने के बारे में एक शुरुआती लेकिन उत्साहवर्धक रिपोर्ट मिलने से बुधवार को दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। गिलीड साइंसेज कंपनी ने यह वक्तव्य जारी किया है कि कोरोना वायरस बीमारी पर उसकी दवा रेमडेसिवीर के परीक्षण के सकारात्मक आंकड़े प्राप्त हुए हैं। दुनियाभर के बाजारों में निवेशकों के बीच इस बात को लेकर उत्साह था कि कई सरकारें कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए नियंत्रणों में ढील देने की योजना बना रही हैं। 

शुरुआती कारोबार में 63 पैसे मजबूत रुपया
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 63 पैसे की मजबूती के साथ 75.03 पर रहा। इसकी प्रमुख वजह विदेशी निवेशकों की लिवाली और घरेलू शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत है। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में सुधार ने रुपये पर असर डाला। देश के अधिकतर इलाकों में चार मई से लॉकडाउन समाप्त किए जाने की उम्मीद से निवेशकों की धारणा मजबूत रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.17 पर खुला। जल्द ही इसमें सुधार देखा गया और पिछले बंद के मुकाबले यह 63 पैसे बढ़कर 75.03 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.66 पर बंद हुआ था। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज बीपीसीएल के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल है। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, फार्मा, रियल्टी, मेटल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 661.03 अंक यानी 2.02 फीसदी की बढ़त के बाद 33381.19 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 200.15 अंक यानी 2.10 फीसदी की तेजी के बाद 9753.50 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन भी शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 200.52 अंक ऊपर 32315.04 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 56.70 अंक ऊपर 9437.60 के स्तर पर खुला था।


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 605.64 अंक यानी 1.89 फीसदी की बढ़त के साथ 32720.16 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 172.45 अंक यानी 1.84 फीसदी की तेजी के साथ 9553.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed