फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Sensex Nifty open in red mark

लाल निशान पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले 71.18 के स्तर पर हुई रुपये की शुरुआत

Tue, 21 Jan 2020 09:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 Jan 2020 09:32 AM IST
सार

  • मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। 
  • सेंसेक्स 145.78 अंकों की गिरावट के बाद 41,383.13 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.18 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market Opening Sensex Nifty open in red mark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 145.78 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के बाद 41,383.13 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.55 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,169 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इंफ्राटेल, आईओसी, गेल, ओएनजीसी, ग्रासिम, बीपीसीएल, एनटीपीसी और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, जी लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, यूपीएल, एशियन पेंट्स, मारुति और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें आईटी, मेटल, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 41.34 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के बाद 41,487.57 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 29.25 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के बाद 12,195.30 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.18 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया आठ पैसे की गिरावट के बाद 71.18 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 416.46 अंक यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के बाद 41,528.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 121.60 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के बाद 12,230.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर खुला था सेंसेक्स

सोमवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 201.41 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के बाद 42,146.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 47 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,399.35 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed