हरे निशान पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले 71.13 के स्तर पर हुई रुपये की शुरुआत
- बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है।
- सेंसेक्स 197.96 अंकों की बढ़त के बाद 41,521.77 के स्तर पर खुला।
- डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.13 के स्तर पर खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 197.96 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के बाद 41,521.77 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.70 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,216.55 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो वेदांता लिमिटेड, भारती एयरटेल, यस बैंक, इंफ्राटेल, मारुति, एसबीआई, ब्रिटानिया, इंफोसिस और विप्रो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं कोल इंडिया, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 143.32 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 41,467.13 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 48.50 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद 12,218.35 के स्तर पर था।
डॉलर के मुकाबले 71.13 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया आठ पैसे की बढ़त के बाद 71.13 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.21 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 205.10 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के बाद 41,323.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 54.70 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,169.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को लाल निशान पर खुला था सेंसेक्स
मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 145.78 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के बाद 41,383.13 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 55.55 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,169 के स्तर पर खुला था।