फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Today Share Market Price: Sensex Nifty open at record highs

रिकॉर्ड: 200 अंकों की तेजी के साथ 42,000 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 के पार

Mon, 20 Jan 2020 09:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 Jan 2020 09:32 AM IST
सार

  • सोमवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला है। 
  • सेंसेक्स 201.41 अंकों की बढ़त के बाद 42,146.78 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.10 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Sensex Today Share Market Price: Sensex Nifty open at record highs
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 201.41 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के बाद 42,146.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,399.35 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो पावर ग्रिड, यस बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, इंफ्राटेल, जी लिमिटेड, एसबीआई, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईओसी, टीसीएस, विप्रो, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, ग्रासिम, कोल इंडिया, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मेटल, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और मीडिया शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 317.63 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के बाद 42,263 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 78.15 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 12,430.50 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.10 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.10 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.08 के स्तर पर बंद हुआ था।

इन कारकों से प्रभावित होगी बाजार का चाल 

एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट को लेकर उम्मीदों से इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय होगी। इसके अलावा, कंपनियों के तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की चाल और विदेशी निवेशकों के रुख भी बाजार को प्रभावित करेंगे। इस सप्ताह कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के तिमाही परिणाम आने हैं। इन पर निवेशकों की नजर रहेगी। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव कम होने और अमेरिका एवं चीन के बीच पहले चरण के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर शेयर बाजार की हालिया तेजी के प्रमुख वजह हैं। 

पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 56.18 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 41,876.38 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 25.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 12,329.85 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को 41,945.37 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स

शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 12.81 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 41,945.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.15 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के बाद 12,352.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed