{"_id":"62c65ab1b2db2f0dac0c8be7","slug":"share-market-opening-sensex-400-nifty-jumped-up-to-100-points-titan-and-boi-see-a-rise-share-market-news-in-hindi-share-market-live-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening: सेंसेक्स 400 तो निफ्टी 100 अंकों तक उछला, Titan और BOI में दिख रही तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Opening: सेंसेक्स 400 तो निफ्टी 100 अंकों तक उछला, Titan और BOI में दिख रही तेजी
Thu, 07 Jul 2022 09:37 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:37 AM IST
सार
भारतीय बाजारों में टाइटन (6%), बीओआई (3%) और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है वहीं सिप्ला और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक्सपायरी के दिन मजबूती बने रहने की उम्मीद जगी है। गुरुवार को सेंसेक्स 400 अंक ऊपर खुला है सुबह 9.21 बजे 54103 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी मजबूती दिख रही है। निफ्टी गुरुवार को 16113.75 पर खुलकर फिलहाल 16118 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
भारतीय बाजारों में टाइटन (6%), बीओआई (3%) और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है वहीं सिप्ला और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली है। डाओ जोंस 400 अंकों की तेजी के साथ 70 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ है। आईटी शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर, एनर्जी सेक्टर के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
हालांकि बाजार के जानकार मानते हैं कि बाजार में मंदी का खतरा बरकरार है। यूरोप के बाजार भी 1.5% मजबूत हुए हैं। एशियाई बाजारों में SGX Nifty 37 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। Nikkei भी 79 अंक ऊपर है। बाजार में FII और DII दोनों के मूड पॉजिटव नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन