यस बैंक के शेयर में 11 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट, लाल निशान पर खुला बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 81.89 अंकों की गिरावट के साथ 39133.75 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 21 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11666.50 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो विप्रो, यूपीएल, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एचसीएल टेक और एम एंड एम के स्टॉक्स शीमिल हैं।
यस बैंक के शेयर में भारी गिरावट
बुधवार को निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार यस बैंक ने अपने पहली तिमाही के नतीजों को जारी किया। बैंक के मुनाफे में 91 फीसदी की कमी देखने को मिली। इसका असर बैंक के शेयर पर देखने को मिला। गुरुवार को सुबह करीब 9:30 बजे यस बैंक का शेयर 11.69 फीसदी यानी 11.50 अंकों की गिरावट के साथ 86.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं पिछले कारोबारी दिन बैंक का शेयर 98.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
113.8 करोड़ रुपये रह गया यस बैंक को मुनाफा
बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यस बैंक का मुनाफा घटकर 113.8 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह बैंक को 1260.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक के एनपीए में भी इजाफा देखने को मिला है।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 25.32 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39240.96 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 17 अंकों की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11670.50 के स्तर पर था।
68.76 के स्तर पर खुला रुपया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68.76 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 68.81 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 6.94 अंकों की बढ़त के साथ 39137.98 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 1.50 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11661.10 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 84.60 अंकों की बढ़त के बाद 39215.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 24.90 अंकों की बढ़त के बाद 11687.50 के स्तर पर बंद हुआ था।