{"_id":"5f3367d19df7720500282c6b","slug":"share-market-opening-on-wednesday-sensex-and-nifty-started-on-a-negative-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावट पर खुला बाजार, PSU बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
गिरावट पर खुला बाजार, PSU बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर
Wed, 12 Aug 2020 09:23 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 218.59 अंक यानी 0.57 फीसदी नीचे 38188.42 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.61 फीसदी यानी 69.60 अंकों की बढ़त के साथ 11252.90 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प और टाइटन के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में जी लिमिटेड, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, यूपीएल, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फिन्सर्व और टाटा स्टील शामिल हैं।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत लाल निशान पर हुई। इनमें रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, ऑटो, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान भी शेयर मार्केट गिरावट पर था। सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 85.88 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 38321.13 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 33.50 अंक यानी 0.30 फीसदी नीचे 11289 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 224.93 अंक ऊपर 38407.01 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.46 फीसदी ऊपर 52.35 अंकों की तेजी के साथ 11322.50 के स्तर पर।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को भी शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 305.63 अंक यानी 0.80 फीसदी ऊपर 38487.71 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.64 फीसदी यानी 72 अंकों की बढ़त के साथ 11342.15 के स्तर पर खुला था।