फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex Today, Nifty Share Market News in Hindi: Sensex and nifty started high reliance share gains

Sensex Today: 238 अंकों की तेजी के साथ हुई सेंसेक्स की शुरुआत, रिलायंस के शेयर में उछाल

Wed, 19 Aug 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 19 Aug 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex Today, Nifty Share Market News in Hindi: Sensex and nifty started high reliance share gains
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 238.18 अंक यानी 0.62 फीसदी ऊपर 38766.50 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी यानी 60.30 अंकों की बढ़त के साथ 11445.65 के स्तर पर खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज तेजी पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में बढ़त
रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने रिटेल व्यवसाय को और विस्तार देने के साथ-साथ ऑनलाइन मार्केट में भी अपने कारोबार को बढ़ाने जा रही है। रिलायंस ने मंगलवार को अपनी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल के माध्यम से चेन्नई स्थित Vitalic Health Pvt. Ltd  और उसकी सहायक ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी Netmeds की बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने यह हिस्सेदारी लगभग 620 करोड़ रुपये में खरीदी है। इसके बाद आज कंपनी का शेयर बढ़त पर खुला। सुबह 9.19 बजे यह 26.30 अंक (1.24 फीसदी) की तेजी के साथ 2,144.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,118.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एल एंड टी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जी लिमिटेड, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 199.57 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 38727.89 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 66.80 अंक यानी 0.59 फीसदी ऊपर 11452.15 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन भारी बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 477.54 अंक ऊपर 38528.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.23 फीसदी ऊपर 138.25 अंकों की तेजी के साथ 11385.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 


मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला। सेंसेक्स 36.76 अंक यानी 0.10 फीसदी ऊपर 38087.54 के स्तर पर खुला और निफ्टी 0.20 फीसदी यानी 22 अंकों की बढ़त के साथ 11269.10 के स्तर पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed