फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today 11 August 2020 Tuesday: Sensex nifty started on positive note

Sensex Nifty Today: लगातार दूसरे दिन बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 305 अंकों की तेजी

Tue, 11 Aug 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today 11 August 2020 Tuesday: Sensex nifty started on positive note
सेंसेक्स निफ्टी आज - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 305.63 अंक यानी 0.80 फीसदी ऊपर 38487.71 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.64 फीसदी यानी 72 अंकों की बढ़त के साथ 11342.15 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, जी लिमिटेड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं श्री सीमेंट, टाइटन, इंफोसिस, ग्रासिम और भारती एयरटेल शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर हुई। इनमें रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, ऑटो, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 189.26 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 38371.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 52.10 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 11322.25 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 141.51 अंक ऊपर 38182.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.54 फीसदी ऊपर 60.65 अंकों की तेजी के साथ 11274.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 


सोमवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 167.74 अंक यानी 0.44 फीसदी ऊपर 38208.31 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.60 फीसदी यानी 67.65 अंकों की बढ़त के साथ 11281.70 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed