{"_id":"5f34b9aaf1f406724f0157d3","slug":"share-market-opening-on-thursday-sensex-and-nifty-started-on-positive-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 21 अंकों की मामूली बढ़त पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 11,300 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 21 अंकों की मामूली बढ़त पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 11,300 के पार
Thu, 13 Aug 2020 09:25 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 13 Aug 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी आज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 21.95 अंक यानी 0.06 फीसदी ऊपर 38391.58 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.16 फीसदी यानी 17.80 अंकों की बढ़त के साथ 11326.20 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, हिंडाल्को, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टीसीएस, डॉक्टर रेड्डी, टेक महिंद्रा, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस और श्री सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, एचसीएल टेक और इंफ्राटेल लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 87.01 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 38456.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.23 फीसदी ऊपर 11334.85 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई थी। सेंसेक्स 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 37.38 अंक नीचे 38369.63 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.12 फीसदी नीचे 14.10 अंकों की गिरावट के साथ 11308.40 के स्तर पर।
बुधवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 218.59 अंक यानी 0.57 फीसदी नीचे 38188.42 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 0.61 फीसदी यानी 69.60 अंकों की बढ़त के साथ 11252.90 के स्तर पर खुला था।