फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today on August 20th: share market opening on thursday Sensex and nifty started on negative note

Sensex Nifty Today: भारी गिरावट पर हुई बाजार की शुरुआत, 393 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Thu, 20 Aug 2020 10:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 20 Aug 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today on August 20th: share market opening on thursday Sensex and nifty started on negative note
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत मिलने से आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 393.86 अंक यानी 1.02 फीसदी नीचे 38220.93 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.96 फीसदी यानी 109.96 अंकों की गिरावट के साथ 11299.30 के स्तर पर खुला। प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट थी।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जी लिमिटेड, टाटा स्टील, गेल, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, रिलायंस, बजाज ऑटो, विप्रो, सिप्ला और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी, हिंडाल्को, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत लाल निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 86.47 अंक ऊपर 38614.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.20 फीसदी ऊपर 23.05 अंकों की तेजी के साथ 11408.40 के स्तर पर। 


बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 238.18 अंक यानी 0.62 फीसदी ऊपर 38766.50 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी यानी 60.30 अंकों की बढ़त के साथ 11445.65 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed