फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening on monday in red mark sensex nifty down

लाल निशान पर खुला बाजार, 31000 के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Mon, 13 Apr 2020 02:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 Apr 2020 02:18 PM IST
सार

  • सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 200.49 अंक गिरकर 30959.19 के स्तर पर खुला।
  • मेटल और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। 

विज्ञापन
share market opening on monday in red mark sensex nifty down
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 200.49 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 30959.19 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.30 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 9076.60 के स्तर पर खुला। इससे पहले 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते बाजार बंद था।

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.16 PM -
सेंसेक्स 636.18 अंक (-2.04 फीसदी) की गिरावट के बाद 30523.44 के स्तर पर है। निफ्टी 167.55 अंक (-1.84 फीसदी) की गिरावट के बाद 8944.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

11.36 AM - सेंसेक्स 314.88 अंक लुढ़ककर 30844.74 के स्तर पर है। निफ्टी 96.40 अंक फिसलकर 9015.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
10.42 AM - बीएसई का सेंसेक्स 321.98 अंक (-1.03 फीसदी) की गिरावट के बाद 30837.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 113.90 अंक (-1.25 फीसदी) की गिरावट के बाद 8998 के स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9.53 AM - सेंसेक्स 548.43 अंक यानी 1.76 फीसदी की गिरावट के बाद 30611.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 165.40 अंक यानी 1.82 फीसदी की गिरावट के बाद 8946.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज एम एंड एम, वेदांता लिमिटेड, बीपीसीएल, एनटीपीसी, मारुति, भारती एयरटेल, हिंडाल्को, हिंदुस्तान यूनिलीवर और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल
गुरुवार को अमेरिका का डाउ जोंस 1.22 फीसदी की बढ़त के साथ 285.80 अंक ऊपर 23,719.40 पर बंद हुआ। नैस्डैक 62.68 अंक ऊपर 8,153.58 पर बंद हुआ। एसएंडपी 1.45 फीसदी बढ़त के साथ 39.84 अंक ऊपर 2,789.82 पर बंद हुआ। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 6.83 अंक नीचे 2,789.80 के स्तर पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

कोरोना से प्रभावित हो रहा बाजार
देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9152 हो गई है। इनमें 7987 सक्रिय हैं, 856 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 308 लोगों की मौत हो गई है। 

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे फिसला
घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत और देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे फिसलकर 76.43 के स्तर पर आ गया। मु्द्रा कारोबारियों का कहना है कि बाजार प्रतिभागी कोरोना वायरस संक्रमण में तेज वृद्धि से चिंतित हैं, जिससे आर्थिक संकट बढ़ सकता है। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 76.32 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 76.43 पर आ गया। रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 76.28 पर बंद हुआ था। गुड फ्राइडे के कारण 10 अप्रैल को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 36.10 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 31195.72 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7.95 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 9103.95 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स की शुरुआत 581.10 अंक यानी 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ 30475.06 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 171.85 अंक यानी 1.96 फीसदी की तेजी के साथ 8920.60 के स्तर पर खुला था। अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के चलते एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को सकारात्मक रुख देखने को मिला।


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1265.66 अंकों की बढ़त के साथ 31159.62 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 354 अंक यानी 4 फीसदी की बढ़त के साथ 9102.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed