फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening on friday sensex nifty both down

गिरावट पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटा

Fri, 24 Apr 2020 02:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 24 Apr 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
share market opening on friday sensex nifty both down
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 449.34 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 31413.74 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 122.55 अंक यानी 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 9191.35 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.12 PM -
सेंसेक्स 432.63 अंक (1.36 फीसदी) नीचे 31430.45 पर और निफ्टी 138.20 अंक (1.48 फीसदी) नीचे 9175.70 के स्तर पर है।
1.20 PM - सेंसेक्स में 157.78 अंक (0.50 फीसदी) की गिरावट देखी गई और यह 31705.30 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 51.20 अंक गिरकर 9262.70 के स्तर पर है।
विज्ञापन

12.34 PM - बाजार में थोड़ी रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स 181.10 अंक गिरकर 32000 के नीचे 31681.98 के स्तर पर है और निफ्टी 63.75 अंकों की गिरावट के साथ 9250.15 के स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11.06 AM - बीएसई का सेंसेक्स 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 496.09 अंक नीचे 31366.99 के स्तर पर है। एनएसई का निफ्टी 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 148.55 अंक नीचे 9165.35 के स्तर पर है।
10.05 AM - सेंसेक्स 400.69 अंक गिरकर 31462.39 के स्तर पर और निफ्टी 106.05 अंक गिरकर 9207.85 के स्तर पर है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार में 114.58 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों को बेचा। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत मिलने के कारण घरेलू बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज इंफ्राटेल, सिप्ला, ब्रिटानिया, एचसीएल टेक, श्री सीमेंट, आईटीसी, एल एंड टी और सन फार्मा हरे निशान पर खुले। वहीं जी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, एचडीएफसी, ग्रासिम और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटा
भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 76.31 के स्तर पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेश में डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव देखने को मिला। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत के चलते रुपया गिरावट के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया 76.30 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 76.31 के स्तर पर आ गया। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.06 पर बंद हुआ था। रिलायंस सिक्योरिटीज ने कहा कि एशियाई शेयर बाजारों और अमेरिकी शेयर वायदा के शुक्रवार सुबह गिरने से रुपये में कमजोरी आई। 

विश्वभर के बाजारों का हाल
गुरुवार को अमेरिका के बाजारों को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डाउ जोंस 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 39.44 अंक ऊपर 23,515.30 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.01 फीसदी गिरावट के साथ 0.63 अंक नीचे 8,494.75 पर बंद हुआ। एसएंडपी 0.05 फीसदी गिरावट के साथ 1.51 अंक नीचे 2,797.80 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.57 फीसदी गिरावट के साथ 16.18 अंक नीचे 2,822.32 पर बंद हुआ। वहीं फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजरों में बढ़त देखी गई। 

एशियाई बाजार भी गिरे
वॉल स्ट्रीट पर तेजी खत्म होने के साथ ही एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट हुई। सुधार की उम्मीद टूट जाने से शेयर बाजारों में फिर से दबाव देखने को मिल रहा है। जापान का प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 सुबह के कारोबार में 0.8 फीसदी फिसलकर 19,270.04 पर था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.7 फीसदी गिरकर 1,901.09 पर आ गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी / एएसएक्स 200 0.4 फीसदी बढ़कर 5,239.50 पर पहुंच गया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.5 फीसदी गिरकर 23,860.76 पर रहा, जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.5 फीसदी गिरकर 2,823.29 पर था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, फार्मा, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल, आईटी, ऑटो और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 436.46 अंक यानी 1.37 फीसदी की गिरावट के बाद 31426.62 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 126.60 अंक यानी 1.38 फीसदी की तेजी के बाद 9313.90 के स्तर पर था। 


पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 59.12 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 31320.43 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 13.05 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 9200.35 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 483.53 अंक यानी 1.54 फीसदी की बढ़त के साथ 31863.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 126.60 अंक यानी 1.38 फीसदी की तेजी के साथ 9313.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed