फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today: share market opening on friday Sensex and nifty started in red mark all sectors opened negative

Sensex Nifty Today: बाजार में हाहाकार, 471 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Fri, 04 Sep 2020 10:56 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 04 Sep 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today: share market opening on friday Sensex and nifty started in red mark all sectors opened negative
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज गिरावट - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10.48 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 471.70 अंक यानी 1.21 फीसदी नीचे 38519.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.24 फीसदी यानी 142.55 अंकों की गिरावट के साथ 11384.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


जबकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 626.43 अंक (1.61 फीसदी) नीचे 38364.51 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 1.50 फीसदी (173.05 अंकों) की गिरावट के साथ 11354.40 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन


दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ खुले। डाउ जोंस 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 27 अंक नीचे 29073 के स्तर पर खुला। नैस्डैक 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 202 अंक नीचे 12217 पर और एसएंडपी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 20 अंक नीचे 3560 पर खुला। जापान और कोरिया को छोड़कर दुनिया के लगभग सभी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। निक्केई 218 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट 19 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग 112 अंक गिरकर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटे, ग्रासिम, टाइटन, यूपीएल और विप्रो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, हिंडाल्को, और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी और मेटल शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 665.94 अंक यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के बाद 38325 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7.55 अंक यानी 0.07 फीसदी नीचे 11527.45 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और सेंसेक्स-निफ्टी में सीमित दायरे में कारोबार देखा गया था। सेंसेक्स 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 95.09 अंक नीचे 38990.94 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 11535.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 


गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 125.85 अंक यानी 0.32 फीसदी ऊपर 39211.88 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.27 फीसदी यानी 31.20 अंकों की बढ़त के साथ 11566.20 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed