फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening on election result day flat opening in share market

Sensex Opening Bell: चुनावी रिजल्ट के दिन सपाट खुला बाजार, जैसे-जैसे परिणाम आएंगे भरेगी निवेशकों की जेब

Thu, 08 Dec 2022 10:00 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 08 Dec 2022 10:00 AM IST
सार

Share Market Opening Today: आज ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इस पर बाजार की नजर बनी रहेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव परिणामों को देखते हुए बाजार कौन सी करवट लेता है। इतना तय है कि अगर बाजार सकारात्मक रूप से आगे बढ़ता है तो निवेशकों की बल्ले-बल्ले हाेगी।

विज्ञापन
share market opening on election result day flat opening in share market
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

Sensex Opening Bell: लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद चुनाव परिणामों के दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर तो खुला पर इसमें सपाट ढंग से कारोबार होता दिखा। इस दौरान सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए। सेंसेक्स में 94 अंकों की बढ़त के साथ 62504 अंकों के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई। वहीं, निफ्टी 10 अंकों की तेजी के साथ 18570 अंकों के स्तर पर खुला। शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में बाजार में एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में तेजी दिखी। इस दौरान पावर ग्रिड, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन

डाॅलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत, चुनाव परिणामों टिकी बाजार की नजर

share market opening on election result day flat opening in share market
शेयर बाजार - फोटो : iStock

गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती के साथ 82.27 रुपये के स्तर पर खुला। आज ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इस पर बाजार की नजर बनी रहेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव परिणामों को देखते हुए बाजार कौन सी करवट लेता है। इतना तय है कि अगर बाजार सकारात्मक रूप से आगे बढ़ता है तो निवेशकों की बल्ले-बल्ले हाेगी। हालांकि फिलहाल बाजार में सपाट ढंग से कारोबार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों की गिरावट के बाद ग्लोबल मार्केट सपाट ढंग से हुआ बंद

share market opening on election result day flat opening in share market
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी बाजार में दो दिनों की गिरावट के बुधवार को यह सपाट ढंग से बंद हुआ। अमेरिका के बॉन्ड मार्केट मंदी की ओर इशारा कर रहे हैं जिसके कारण इक्विटी में निवेश पर निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। एशिया के प्रमुख बाजारो ंकी बात करें तो जापान के निक्केई में 0.83 प्रतिशत की गिरावट है। कोरिया का कोप्सी सपाट ढंग से बंद हुआ है। डॉलर इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.47 फीसदी की गिरावट के साथ 77 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed