फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in red mark sensex nifty both down

वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन लाल निशान पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी

Wed, 01 Apr 2020 01:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 Apr 2020 01:54 PM IST
सार

  • सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 217.62 अंक गिरकर 29250.87 के स्तर पर खुला।
  • 69.60 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी की शुरुआत 8528.15 के स्तर पर हुई।

विज्ञापन
share market opening in red mark sensex nifty both down

विस्तार

वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन और सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 217.62 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 29250.87 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69.60 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 8528.15 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
1.28 PM -
बीएसई का सेंसेक्स 1204.87 अंक यानी 4.09 फीसदी गिरकर 28263.62 के स्तर पर है। निफ्टी भी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 341.65 अंक गिरकर 8256.10 के स्तर पर है।
विज्ञापन

11.33 AM - सेंसेक्स 1009.09 अंक गिरकर 28459.40 के स्तर पर है। निफ्टी 290.30 अंक फिसलकर 8307.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
10.18 AM - सेंसेक्स 722.89 अंक यानी 2.45 फीसदी की गिरावट के बाद 28,745.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 211.60 अंकों की गिरावट के बाद 8386.15 के स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात का जलसा देश में कोरोना के संक्रमण का बड़ा स्त्रोत बन चुका है। बीते 12 घंटे में कोविड-19 के 240 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक अब इस महामारी से मरने वालों की संख्या 38 हो चुकी है। महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 18 और पॉजिटिव मामले सामने आए। मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामलों में अकेले इंदौर के 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं। खजराना इलाके में एक ही परिवार के लोग संक्रमित हैं, इनमें 3-8 साल के बच्चे भी शामिल हैं।

विदेशी बाजारों का हाल 
मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट आई थी। डाउ जोंस 1.84 फीसदी तक गिरा और एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.60 फीसदी तक गिरा। नैस्डैक कंपोजिट ने 0.95 फीसदी का गोता लगाया। जापान को अतिरिक्त सभी एशियाई बाजारों ने 0.23 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार तीन फीसदी तक चढ़े। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में आज इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, ब्रिटानिया, सिप्ला, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर थे। वहीं ओएनजीसी, बीपीसीएल, कोटक महिंद्रा बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एसबीआई, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, रिलायंस और एचसीएल टेक लाल निशान पर थे।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो इस दौरान सभी सेक्टर्स लाल निशान पर थे। इनमें बैंक, मेटल, फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 172.05 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के बाद 29640.54 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7.35 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 8605.10 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 625.33 अंक यानी 2.20 फीसदी की बढ़त के साथ 29065.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 199.95 अंक यानी 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ 8480.95 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.21 बजे सेंसेक्स 1047.65 अंक की छलांग मारकर 29487.97 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 311.80 अंक बढ़कर 8592.90 के स्तर पर पहुंच गया। 


मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1028.17 अंक यानी 3.62 फीसदी की बढ़त के साथ 29468.49 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 316.65 अंक यानी 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ 8597.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed