शेयर बाजार में तेज गिरावट, 480 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 11,500 के नीचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। दोपहर करीब 2:10 बजे सेंसेक्स 479.71 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के बाद 38,617.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 138.50 अंक यानी 1.20 फीसदी की गिरावट के बाद 11,449.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इन शेयरों में आई गिरावट
इंडसइंड बैंक का शेयर 0.56 फीसदी गिरा, बजाज फाइनेंस का 0.57 फीसदी, आईटीसी का 0.86 फीसदी, एक्सिस बैंक का 0.97 फीसदी, ओएनजीसी का 1.05 फीसदी, बजाज ऑटो का 1.05 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का 1.30 फीसदी, सन फार्मा का 1.67 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.72 फीसदी, एशियन पेंट्स का 1.86 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 1.92 फीसदी, भारती एयरटेल का 2.25 फीसदी, यस बैंक का 2.68 फीसदी, टाटा स्टील का 2.89 फीसदी, एचडीएफसी का 3.39 फीसदी, एम एंड एम का 4.84 फीसदी और टाटा मोटर्स का शेयर 6.46 फीसदी गिरा।
38,875.26 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 221.88 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के बाद 38,875.26 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के बाद 11,521.20 के स्तर पर खुला था।
शुरुआती कारोबार में ऐसा था दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को जी एंटरटेनमेंट, टीसीएस, स्पाइसजेट और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, ब्रिटानिया, यूपीएल और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 14.27 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39,111.41 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 22.20 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,566 के स्तर पर था।
71.07 के स्तर पर खुला रुपया
रुपया आज डॉलर के मुकाबले 71.07 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.01 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 172.22 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद 39,262.25 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 39.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,639.60 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 7.11 अंकों की बढ़त के बाद 39,097.14 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12 अंकों की गिरावट के बाद 11,588.20 के स्तर पर बंद हुआ था।