फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening in green mark Sensex up by more than 200 points

200 अंकों की बढ़त पर खुला सेंसेक्स, डॉलर के मुकाबले रुपये में 10 पैसे की तेजी

Wed, 29 Jan 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Jan 2020 09:26 AM IST
सार

  • बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला है। 
  • सेंसेक्स 213.72 अंकों की बढ़त के बाद 41,180.58 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.23 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market Opening in green mark Sensex up by more than 200 points
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 213.72 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 41,180.58 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.05 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के बाद 12,121.85 के स्तर पर खुला। निवेशकों ने आगामी केंद्रीय बजट में बुनियादी ढांचे पर ज्यादा खर्च की उम्मीद है। बजट से उम्मीदों के चलते बाजार में बढ़त देखने को मिली।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, गेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता लिमिटेड, जी लिमिटेड, इंफोसिस, भारती एयरटेल, कोल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टीसीएस और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, फार्मा, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 164.71 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद 41,131.57 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 59.10 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 12,114.90 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.23 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 10 पैसे की बढ़त के बाद 71.23 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार 

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 170.52 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 40,984.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 58.75 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के बाद 12,060.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ हुई थी बाजार की शुरुआत

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 86.25 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 41,241.37 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 9.95 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,128.95 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed