फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market opening In Green Mark Sensex above 35000 Nifty opened Above 10000

फिर बढ़त पर खुला बाजार, 35000 के ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 10000 के पार

Tue, 23 Jun 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 23 Jun 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Share Market opening In Green Mark Sensex above 35000 Nifty opened Above 10000
शेयर मार्केट

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 117.54 अंक (0.34 फीसदी) ऊपर 35028.86 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.35 फीसदी यानी 36.45 अंकों की बढ़त के साथ 10347.65 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व, बजाज फाइनेंस, यूपीएल, इंफ्राटेल, ओएनजीसी, आईओसी और गेल के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, टाइटन, जी लिमिटेड, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, एम एंड एम, बीपीसीएल और ओएनजीसी के शेयर गिरावट पर खुले। 
विज्ञापन


बढ़त पर बंद अमेरिका का शेयर बाजार 
सोमवार को अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 153.50 अंक ऊपर 26,025.00 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 110.35 अंक ऊपर 10,056.50 पर बंद हुआ। एसएंडपी 0.65 फीसदी बढ़त के साथ 20.12 अंक ऊपर 3,117.86 पर बंद हुआ। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 14.51 अंक नीचे 2,950.76 पर बंद हुआ। साथ ही इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 104.41 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के बाद 35015.73 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 36.75 अंक यानी 0.36 फीसदी ऊपर 10347.95 के स्तर पर था।

सोमवार को भी हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 178.64 अंक (0.51 फीसदी) ऊपर 34910.37 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.56 फीसदी यानी 57.85 अंकों की बढ़त के साथ 10302.25 के स्तर पर खुला था। 


पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 179.59 अंक ऊपर 34911.32 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.65 फीसदी बढ़कर 66.80 अंक ऊपर 10311.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed