फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market opening in red mark on tuesday sensex nifty both fell

शेयर बाजार में भारी गिरावट, 590 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 11,500 के नीचे

Tue, 01 Oct 2019 02:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 01 Oct 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Share market opening in red mark on tuesday sensex nifty both fell

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई। दोपहर करीब 2:40 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 590.03 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के बाद 38,077.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.20 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के बाद 11,303.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

बढ़त के साथ खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 237.73 अंकों की बढ़त के बाद 38,905.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 70.30 अंकों की बढ़त के बाद 11,544.80 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन

23.67 फीसदी टूटा यस बैंक का शेयर

मंगलवार को यस बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई। दोरहक 2:40 बजे के करीब ये 9.80 अंक यानी 23.67 फीसदी टूटा, जिसके बाद यस बैंक का शेयर 31.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यस बैंक का शेयर 42 के स्तर पर खुला था। शेयर में गिरावट तब आई जब प्रवर्तकों ने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने बैंक में अपनी 2.16 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। यस कैपिटल इंडिया, मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट और राणा कपूर ने 26 और 27 सितंबर को कुल 552 लाख शेयर बेचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, आईओसी, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें सिप्ला, रिलायंस कैपिटल, वोडाफोन आईडिया और डीएचएफएल शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मंगलवार को आईटी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। वहीं ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, एनर्जी और फार्मा शामिल है। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 197.84 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38,865.17 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 71 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,545.50 के स्तर पर था। 

70.73 के स्तर पर खुला रुपया

रुपया आज डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त के बाद 70.73 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.87 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 118.54 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 38,704.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 34.90 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के बाद 11,477.50 के स्तर पर खुला था। उसके बाद सुबह करीब 11:45 बजे सेंसेक्स 293.80 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के बाद 38,528.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 86.70 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के बाद 11,425.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 155.24 अंकों की गिरावट के बाद 38,667.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 37.90 अंकों की गिरावट के बाद 11,474.50 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed