{"_id":"5d8847358ebc3e93a76fefdb","slug":"share-market-opening-in-green-mark-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में बढ़त का दौर जारी, सेंसेक्स में 1300 अंकों का उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में बढ़त का दौर जारी, सेंसेक्स में 1300 अंकों का उछाल
Mon, 23 Sep 2019 11:04 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ खुला। सेंसेक्स 909.18 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के बाद 38,923.80 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 276.60 अंक यानी 2.45 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,550.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद शुरुआती कारोबार में 1331 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 39,346.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी ने 392 अंकों की बढ़त के बाद 11,666.35 का स्तर छू लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए आया उछाल
शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत दी। निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का एलान किया, जिससे शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। कंपनियों के लिए नया कॉर्पोरेट टैक्स 25.17 फीसदी तय किया गया है और कैपिटल गेन पर सरचार्ज खत्म हो गया है।
विज्ञापन
बढ़त के साथ खुले ये शेयर
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुले।सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, इंफ्रा, ऑटो, बैंक, मेटल और एनर्जी शामिल हैं।प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 450.11 अंक यानी 1.18 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38,464.73 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 240.30 अंक यानी 2.13 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,514.50 के स्तर पर था।
विज्ञापन