फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on last working day of the week

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में लौटी रौनक, बढ़त पर सेंसेक्स-निफ्टी

Fri, 05 Jun 2020 09:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 05 Jun 2020 09:34 AM IST
सार

  • शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। 
  • सेंसेक्स की शुरुआत 218.73 अंक ऊपर 34199.43 के स्तर पर हुई।
  • आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले।
  • सुबह 9.44 बजे रिलायंस का शेयर 25.70 अंक (1.63 फीसदी) ऊपर 1605.50 के स्तर पर था।

विज्ञापन
share market opening in green mark on last working day of the week
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। सुबह 9.16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 218.73 अंक (0.64 फीसदी) ऊपर 34199.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.88 फीसदी यानी 88.20 अंकों की बढ़त के साथ 10117.30 के स्तर पर था। 

विज्ञापन


शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 2,905.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विश्वभर के बाजारों में गिरावट
कल विश्वभर के सभी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का डाउ जोंस 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 11.93 अंक ऊपर 26,281.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.69 फीसदी गिरावट के साथ 67.10 अंक नीचे 9,615.81 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 10.52 अंक ऊपर 3,112.35 पर नीचे हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.14 गिरावट के साथ 3.94 अंक नीचे 2,915.31 पर बंद हुआ था। साथ ही इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजारों में भी गिरावट देखी गई थी।
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में जोरदार बढ़त
आज रिलायंस के शेयर में जोरदार बढ़त देखी जा रही है। 1595 के स्तर पर खुलने के बाद यह सुबह 9.44 बजे 25.70 अंक (1.63 फीसदी) ऊपर 1605.50 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1579.80 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में एक और विदेशी कंपनी निवेश करने जा रही है, जिसके बाज शेयर में तेजी आई। अबू धाबी की मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में 9,093.60 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है और यह 1.85 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद लेगी। यह जियो प्लेटफॉर्म्स में पिछले छह हफ्तों में छठां बड़ा विदेशी निवेश है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, इंफ्राटेल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एसबीआई, एक्सिस बंक और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बीपीसीएल, पावर ग्रिड, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, ऑटो, प्राइवेट बैंक, फार्मा, बैंक, मेटल, आईटी, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 217.85 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के बाद 34198.55 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 64.70 अंक यानी 0.65 फीसदी ऊपर 10093.80 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 128.84 अंक नीचे 33980.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.32 फीसदी गिरकर 32.45 अंक नीचे 10029.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 


गुरुवार को सपाट स्तर पर खुला था बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 0.87 अंक (0 फीसदी) ऊपर 34110.41 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 0.07 फीसदी यानी 6.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10068.40 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed