फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on friday sensex above 36000

बाजार में आई 10 साल की सबसे बड़ी तेजी, 2100 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स

Fri, 20 Sep 2019 11:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Sep 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
share market opening in green mark on friday sensex above 36000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत दी है, जिसके बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिली। दोपहर करीब 2:15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2102.46 अंक यानी 5.83 फीसदी की बढ़त के बाद 38,195.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 627.90 अंक यानी 5.87 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,332.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। ये शेयर बाजार में पिछले 10 साल की सबसे बड़ी इंट्रा डे तेजी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

दोपहर 1:45 बजे 38,099.64 के स्तर पर था सेंसेक्स

दोपहर करीब 1:45 बजे सेंसेक्स 2006.17 अंक यानी 5.56 फीसदी की बढ़त के बाद 38,099.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 587.25 अंक यानी 5.49 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,292.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:20 बजे यह था शेयर बाजार का हाल

दोपहर करीब 12:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1925.81 अंक यानी 5.34 फीसदी की बढ़त के बाद 38,019.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 560.35 अंक यानी 5.24 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,265.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

 

सुबह 11:55 बजे तक 1723.45 अंक उछला था सेंसेक्स

सुबह करीब 11:55 बजे सेंसेक्स 1723.45 अंक यानी 4.77 फीसदी की बढ़त के बाद 37,816.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 491.70 अंक यानी 4.59 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,196.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 


यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने की घोषणा, 400 जिलों में लगने जा रहा है 'लोन मेला'
 

सुबह 11:35 बजे यह था शेयर बाजार का हाल

सुबह करीब 11:35 बजे सेंसेक्स 1558.11 अंक यानी 4.32 फीसदी की बढ़त के बाद 37,651.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 357.85 अंक यानी 3.34 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,062.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

11 बजे यह था शेयर बाजार का हाल

इससे पहले सुबह करीब 11 बजे सेंसेक्स 917.01 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के बाद 37,010.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 199.80 अंक यानी 1.87 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,904.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

इसलिए आया उछाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत दी है। निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती कर दी है। कंपनियों के लिए नया कॉर्पोरेट टैक्स 25.17 फीसदी तय किया गया है और कैपिटल गेन्स पर सरचार्ज खत्म हो गया है। 

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 48.14 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 36,141.61 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 9.80 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,714.60 के स्तर पर खुला था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, इंडियाबुल्स हाउसिंग, आरआईएल और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जी एंटरटेनमेंट, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और गेल के शेयर लाल निशान के साथ खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 119.71 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 36,213.18 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 82.70 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,787.50 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले रुपये में भी बढ़त

अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की वित्तमंत्री की घोषणा से रुपया 66 पैसे उछलकर 70.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि रुपये की शुरुआत आज 12 पैसे की बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.20 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.32 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 91.55 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के बाद 36,472.33 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 33.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 10,807.40 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर करीब 1:35 बजे सेंसेक्स 405.73 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के बाद 36,158.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 123.30 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,717.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन निफ्टी सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 470.41 अंकों की गिरावट के बाद 36,093.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 135.90 अंकों की गिरावट के बाद 10,704.80 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed