शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, डॉलर के मुकाबले 69.01 के स्तर पर खुला रुपया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.54 अंकों की बढ़त के बाद 39652.95 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.80 अंकों की बढ़त के साथ 11868.30 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईओबी, टेक महिंद्रा, विप्रो, सन फार्मा, यूपीएल और ब्रिटानिया के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, जी एंटरटेनमेंट, टाइटन और भारती एयरटेल के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें को शुक्रवार को सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, आईटी और एनर्जी शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 105.38 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39691.79 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 25.50 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11867 के स्तर पर था।
69.01 के स्तर पर खुला रुपया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 69.01 के स्तर पर खुला। इससे पहले गुरुवार को रुपया 69.06 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 74.75 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 39666.83 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.90 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 11869.40 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 5.67 अंकों की गिरावट के साथ 39586.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी छह अंकों की गिरावट के बाद 11841.50 के स्तर पर बंद हुआ था।